Tiger 3 Release Date : सलमान-कैटरीना की फिल्म ‘टाइगर 3’ का पहला पोस्टर रिलीज़, फिल्म 2023 में दिवाली पर होगी रिलीज़

Tiger 3 Release Date: सलमान खान और कैटरीना कैफ की ‘टाइगर 3’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ की नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है। Tiger 3 के भाईजान सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर नई रिलीज डेट का एक पोस्टर अपलोड किया है। फिल्म 2023 में दिवाली पर एक बड़ा धमाका करने वाली है।

Salman Khan film Tiger 3 Poster

Tiger 3 Release Date: सलमान खान और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म टाइगर 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि दिवाली पर 2023 में फिल्म रिलीज होने वाली है। हां अभी टाइम बहुत है लेकिन रिलीज डेट का पता चल गया है।

सलमान खान ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट अपने इंस्टाग्राम पर एक फिल्म के नए पोस्टर के जरिए दी है। पोस्टर ने टाइगर 3 और दिवाली 2023 लिखा है। इससे साफ होता है कि सलमान खान अगली दिवाली पर फैन्स को एक बड़ा तोहफा देने वाले हैं। अगली दिवाली पर सिनेमाघरों में टाइगर 3 दस्तक दे देगी। पहले 21 अप्रैल 2023 को फिल्म रिलीज होनी थी लेकिन फिल्म को कुछ कारणों की वजह से रिलीज डेट पोस्टपोंड करनी पड़ी। सलमान खान ने फिल्म की रिलीज डेट के साथ-साथ फिल्म में अपना लुक भी शेयर किया है।

इसे भी पढ़े:

अगले साल 2023 में राकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी करेंगे शादी, किया बड़ा अपडेट

Advertisement
scroll to top