होम बॉलीवुड Divya Bharti was married 11 months ago, know the truth of Divya...

Divya Bharti was married 11 months ago, know the truth of Divya Bharti’s death | 11 महीने पहले थी दिव्या भारती की शादी, जानिए दिव्या भारती की मौत की सच्चाई

Divya Bharti Birth Anniversary

Divya Bharti Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा में 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती की आज भी मिस्ट्री बनीं हुई है। महज 19 साल में सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाली एक्ट्रेस की आज बर्थ एनिवर्सरी है। कहा जाता है कि मौत के एक दिन पहले दिव्या मद्रास गईं हुईं थी, जहां से उनकी मौत उन्हें मुंबई खींच लाई। मुंबई आने के चंद घंटों बाद ही एक्ट्रेस का निधन हो गया था।

Divya Bharti Birth Anniversary

Divya Bharti Birth Anniversary: 25 फरवरी 1974 को जन्मी हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और सक्सेसफुल एक्ट्रेस दिव्या भारती आज भी लोगों के दिल में बसी हुई हैं। एक्ट्रेस की साल 1993 में मौत हो गई थी। उनकी मौत की खबर को जिसने भी पढ़ा चौंक गया था। एक्ट्रेस ने 3 साल में 21 फिल्में कर सभी का दिल जीत लिया था।

 

दिव्या का नहीं था फिल्मी बैकग्राउंड:

दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनकी बचपन से ही खूबसूरती सबको लुभाती रही थी। सिर्फ 3 साल में ही वे लोगों के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री बन गई थीं।

दिव्या भारती ने साल 1992 में ‘विश्वात्मा’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उससे पहले, दिव्या एक तेलुगू फिल्म ‘बोबली राजा’ में भी नजर आई थी। दिव्या जिंदगी को खुलकर जीती थी और उनकी मौत ने पूरे बॉलीवुड को रुला दिया था।

 

मद्रास से मुंबई लाई मौत: 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्या भारती मरने से एक दिन पहले तक मद्रास में थीं, जहां वह अपने काम के साथ-साथ कुछ समय के लिए सुकून से बिताना चाहती थीं, लेकिन रात को अचानक उनकी बेचैनी बढ़ गई और वह बस मुंबई आने की रट लगा बैठीं।

Divya Bharti Birth Anniversary

उनकी मौत के बाद भी, दिव्या भारती को बॉलीवुड में याद किया जाता है। उनकी फिल्मों की याद आज भी ताजगी से याद की जाती है और उन्हें एक सफल अभिनेत्री के रूप में याद किया जाता है। उनके अंतिम फिल्म ‘रंग’ ने भी उनकी याद ताजगी से जगाई थी। दिव्या भारती का नाम आज भी हिंदी सिनेमा की एक खूबसूरत याद के रूप में रहेगा।

जिंदगी को छोटा बताती थीं दिव्या: 

आयशा ने बताया था कि एक और अजीब बात तो थी, शायद वो खुद कुछ जानतीं थीं, या उन्हें आभास था कि वह हम सबको छोड़कर जल्द चली जाएंगी। वो हमेशा कहती थीं कि ‘जल्दी करो, जल्दी चलो, जिंदगी बहुत छोटी है।’ एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने साफ-साफ तो कभी नहीं कहा था, लेकिन शायद इंसान को एक इशारा मिल जाता है। उन्हें हर काम जल्दी करना था। इतना ही नहीं, उनको सब कुछ जिंदगी में जल्दी मिल भी रहा था। वो खुद कहती थीं कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा कि उनके साथ ये सब क्या हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: Ram Charan Oscars 2023: आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ पर परफॉर्म राम चरन करेंगें

पिछला लेखRam Charan Oscars 2023: आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ पर परफॉर्म राम चरन करेंगें
अगला लेखBollywood Actress Parineeti Chopra is single, said – ‘I would love to have children’ | बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सिंगल हैं, बहन प्रियंका चोपड़ा की बेटी को देख कहा-‘बच्चे पैदा करना पसंद करूंगी